IND vs WI: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने मंगलवार को बताया कि तिरुवनंतपुरम में सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने के दौरान ग्रीव्स को काफ इंजरी (पिंडली में चोट) हो गई थी।

Advertisement

जस्टिन ग्रीव्स ने भारत के विरुद्ध वनडे सीरीज के पहले मैच में 101 रन की पारी खेली थी, लेकिन टीम 296 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी और भारत ने 8 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा, "जस्टिन ग्रीव्स काफ इंजरी के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। ग्रीव्स को सीरीज के पहले मैच में बल्लेबाजी के दौरान यह चोट लगी थी।"

ग्रीव्स की चोट मेहमान टीम के लिए एक बड़ा झटका इसलिए है, क्योंकि ग्रीव्स ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभारते हुए जॉन कैंपबेल के साथ 19 ओवरों में 135 रन जुटाए थे। इस जोड़ी को तोड़ने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मुकाबले में वापसी की थी।

ग्रीव्स के अलावा, जॉन कैंपबेल ने 62 रन, जबकि आमिर जंगू ने नाबाद 58 रन बनाकर वेस्टइंडीज को 295/7 के स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी के दौरान कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए।

ग्रीव्स की चोट मेहमान टीम के लिए एक बड़ा झटका इसलिए है, क्योंकि ग्रीव्स ने पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभारते हुए जॉन कैंपबेल के साथ 19 ओवरों में 135 रन जुटाए थे। इस जोड़ी को तोड़ने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मुकाबले में वापसी की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार