श्राची रार टाइगर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बंगाल टी20 लीग के सीजन 3 का खिताब अपने नाम किया। श्राची टाइगर्स ने बारिश से प्रभावित खिताबी मुकाबले में ईडन गार्डन्स के मैदान पर सोबिस्को स्मैशर्स मालदा को 9 रनों (डकवर्थ लुईस नियम के तहत) से हराया।

Advertisement

बारिश के कारण मैच को दोनों टीमों के लिए 15 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्राची टाइगर्स ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 165 रन लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुभम देय बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, सुमित महज 2 रन बनाकर आउट हुए। सुमन गुप्ता भी सिर्फ 7 रन ही बना सके। 10 रनों के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही श्राची टाइगर्स की पारी को कप्तान शाहबाज अहमद और गौरव सिंह चौहान ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 144 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

Advertisement

शाहबाज ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 88 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 191 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 7 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं, गौरव ने 30 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली। गौरव ने अपनी इस पारी में एक चौका और 5 छक्के लगाए। वहीं, रोहित कुमार 3 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में सोबिस्को स्मैशर्स की ओर से अखिल ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए।

बारिश के कारण मैच को दोनों टीमों के लिए 15 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्राची टाइगर्स ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 165 रन लगाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुभम देय बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, सुमित महज 2 रन बनाकर आउट हुए। सुमन गुप्ता भी सिर्फ 7 रन ही बना सके। 10 रनों के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही श्राची टाइगर्स की पारी को कप्तान शाहबाज अहमद और गौरव सिंह चौहान ने संभाला और चौथे विकेट के लिए 144 रनों की अहम साझेदारी निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

गेंदबाजी में श्राची रार टाइगर्स की तरफ से सुखमीत सिंह ने 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए। खिताब जीतने वाली श्राची रार टाइगर्स को 50 लाख की इनामी राशि दी गई, जबकि फाइनल तक का सफर तय करने वाली उपविजेता सोबिस्को स्मैशर्स मालदा को 30 लाख रुपये दिए गए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार