भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने प्रियांश आर्या और श्रेयस अय्यर के शतक की मदद से 6 विकेट पर 413 रन बनाए हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया 'ए' कप्तान विल सदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ए के लिए पारी की शुरुआत करने प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह उतरे थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20.3 ओवर में 135 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी। प्रभसिमरन 53 गेंद पर 56 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए।

Advertisement

प्रियांश आर्या ने बेहतरीन शतक लगाया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 84 गेंद पर 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुआ।

प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। भारत ए की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने 83 गेंद पर 4 छक्के और 12 चौके की मदद से 110 रन की पारी खेली। रियान पराग ने 42 गेंद पर 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 67, आयुष बडोनी ने 27 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली।

इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए।

प्रियांश आर्या के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। भारत ए की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर ने 83 गेंद पर 4 छक्के और 12 चौके की मदद से 110 रन की पारी खेली। रियान पराग ने 42 गेंद पर 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 67, आयुष बडोनी ने 27 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लंबे समय बाद कानपुर में कोई अंतर्राष्ट्रीय स्तर का वनडे मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम की बल्लेबाजी ने कानपुर के दर्शकों को रोमांचित किया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार