साउथ अफ्रीका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 176 रनों से हराया। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका की जीत के नायक गेंद से साइमन हार्मर रहे, जिन्होंने मुकाबले में कुल 10 विकेट अपने नाम किए।

साउथ अफ्रीका से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम दूसरी पारी में 111 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। हार्मर ने पहली पारी में 4 विकेट निकाले, जबकि दूसरी इनिंग में वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए और उन्होंने 21.1 ओवर में 16 रन देकर 6 विकेट निकाले।

साइमन हार्मर केप टाउन के इस मैदान पर एक टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट में 10 विकेट चटकाने वाले साउथ अफ्रीका के महज तीसरे स्पिनर बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा ह्यूग टेफील्ड और चार्ली लेवेलिन ही कर सके हैं। टेफील्ड ने 1952 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट में 165 रन देकर कुल 13 विकेट चटकाए थे। वहीं, चार्ली ने 1902 में 116 रन देकर 10 विकेट निकाले थे।

तीसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया का 12 साल बाद साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। कंगारू टीम ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज साल 2014 में जीती थी। केप टाउन में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की यह महज तीसरी जीत है। इससे पहले, टीम ने 2017 और 2012 में जीत हासिल की थी। साल 2023 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार लगातार दो टेस्ट मैचों में हार का सामना किया है।

साइमन हार्मर केप टाउन के इस मैदान पर एक टेस्ट में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 10 विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट में 10 विकेट चटकाने वाले साउथ अफ्रीका के महज तीसरे स्पिनर बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा ह्यूग टेफील्ड और चार्ली लेवेलिन ही कर सके हैं। टेफील्ड ने 1952 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट में 165 रन देकर कुल 13 विकेट चटकाए थे। वहीं, चार्ली ने 1902 में 116 रन देकर 10 विकेट निकाले थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार