Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना आगामी महिलाओं की बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल 10) सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स में शामिल हो गई हैं।

Advertisement

गत विजेता स्ट्राइकर्स ने मंधाना को प्री-ड्राफ्ट में शामिल करने की घोषणा की है। भारतीय सलामी बल्लेबाज का इस लीग में यह चौथा कार्यकाल होगा।

Advertisement

मंधाना को प्री ड्राफ्ट साइनिंग के तहत स्ट्राइकर्स ने अपने दल में शामिल किया है। स्ट्राइकर्स उनकी चौथी डब्ल्यूबीबीएल टीम होगी। इससे पहले वह ब्रिस्बेन हीट, होबार्ट हरिकेंस और सिडनी थंडर का हिस्सा रह चुकी हैं। 2021 में सिडनी थंडर के लिए खेलते हुए उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 64 गेंदों पर नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी जो कि टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त तौर पर दूसरा व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर है।

इस साल की शुरुआत में मंधना की कप्तानी में डब्ल्यूपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत मिली थी।

मांधना ने कहा, "मैं हमेशा ऑस्ट्रेलिया में खेलने को लेकर काफी उत्साहित रहती हूं। जैसा स्ट्राइकर्स का इतिहास है, उसे देखते हुए मैं टीम के लिए योगदान देने को लेकर काफी उत्साहित हूं। ल्यूक के साथ काम करने में भी मजा आएगा। एक दूसरे के साथ हमारा पिछला अनुभव भी शानदार रहा है तो इसी को आगे जारी रखने की कोशिश होगी।"

डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की कोच ल्यूक विलियम्स स्ट्राइकर्स के साथ भी उसी भूमिका में हैं।

Advertisement

स्ट्राइकर्स अपने शीर्ष क्रम को और मजबूत कर सकते हैं। 1 सितंबर को ड्राफ्ट में वह दक्षिण अफ़्रीका की कप्तान लॉरा वुल्फ़ार्ट को दोबारा अपने दल में शामिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

स्ट्राइकर्स की टीम काफी समय से मंधाना को अपने साथ जोड़ना चाहती थी लेकिन पिछले सीजन में अपने वर्कलोड को मैनेज करने के लिए खुद को ड्राफ्ट के लिए नॉमिनेट नहीं किया था।

टीम के कोच विलियम्स ने कहा, "स्मृति मंधाना एक असाधारण प्रतिभा हैं और हम स्ट्राइकर्स में उनका स्वागत करते हैं। उनकी तकनीकी क्षमता, अनुभव और रणनीति हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। टीम के लिए मैदान पर वह जैसा समर्पण और ऊर्जा लाती है, मैं उसकी साक्षी रह चुकी हूं। उनकी योग्यता और नेतृत्व क्षमता अगले सीजन में हमारे लिए काफी काम आएगी।"

Advertisement

कुल 19 भारतीय महिला क्रिकेटरों ने डब्ल्यूबीबीएल ड्राफ्ट के लिए खुद को नामांकित किया है, जो रविवार को होने वाला है।

मंधाना पहले ही एडिलेड स्ट्राइकर्स में शामिल हो चुकी हैं। हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा भारत से ड्राफ्ट के लिए नामांकित प्रमुख नामों में से हैं।

कुल 19 भारतीय महिला क्रिकेटरों ने डब्ल्यूबीबीएल ड्राफ्ट के लिए खुद को नामांकित किया है, जो रविवार को होने वाला है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार