बांग्लादेश की सोभना मोस्टरी ने इतिहास रच दिया है। मोस्टरी ने रविवार को ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाने वाली मोस्टरी पहली बांग्लादेश महिला क्रिकेटर बन गई हैं। यह मोस्टरी के अंतरराष्ट्रीय करियर का भी पहला शतक है।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान ताहिलिया मैक्ग्राथ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 8 के स्कोर पर अपने शुरुआती 3 विकेट खो दिए। इसके बाद कप्तान निगार सुल्ताना और सोभना मोस्ट्री ने चौथे विकेट के लिए 195 रनों की मजबूत साझेदारी की। दोनों ने टीम का स्कोर 203 तक पहुंचाया।

चौथे विकेट के रूप में सोभना शानदार शतकीय पारी खेलकर आउट हुईं। 24 साल की दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 134 गेंदों पर 18 चौकों की मदद से 118 रन की पारी खेली। सोभना की इस दमदार पारी ने दिखाया है कि वह बांग्लादेश महिला क्रिकेट की भविष्य हैं और आने वाले समय में और भी करिश्माई पारियां उनके बल्ले से निकलती हुई दिख सकती हैं। कप्तान सुल्ताना 114 गेंदों पर 74 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 220 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेशी महिला की पिछली सबसे बड़ी पारी सुल्ताना की टी20 में नाबाद 63 रन की थी।

सोभना और सुल्ताना के बीच हुई 195 रन की साझेदारी वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की तरफ से किसी भी विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले 2025 में थाईलैंड की महिलाओं के खिलाफ सुल्ताना और शर्मिन अख्तर के बीच तीसरे विकेट के लिए 152 रन की साझेदारी वनडे में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी साझेदारी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेशी महिला की पिछली सबसे बड़ी पारी सुल्ताना की टी20 में नाबाद 63 रन की थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार