हिम्मत, हौसला और जुनून हो तो सपनों की उड़ान अमीरी-गरीबी कभी नहीं देखती। वह सिर्फ मेहनत और लगन का साथ देती है। जालंधर के राम नगर में छोले-कुलचे की छोटी-सी रेहड़ी लगाने वाले होती राम के बेटे अर्जुन राजपूत ने इस बात को जीवंत उदाहरण बनाकर साबित कर दिया है। अर्जुन का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हो गया है।

Advertisement

जब अगले महीने 4 जुलाई को टीम श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी, जहां यह जालंधर का लड़का देश की नीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगा। परिवार ने उम्मीद जताई है कि घर का लाल, मैदान पर टीम इंडिया के लिए काफी रन के साथ विकेट भी चटकाएगा।

Advertisement

अर्जुन लेफ्ट-हैंड बल्लेबाज और राइट-आर्म ऑफ स्पिनर है। अर्जुन ने क्रिकेट की शुरुआत हरभजन सिंह क्रिकेट अकादमी से की थी। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने कभी हार नहीं मानी। कोच विक्रम सिद्धू का पूरा साथ मिलता रहा, जिसने उनके हौसले को और मजबूत किया।

टीम इंडिया में सिलेक्शन पाने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन राजपूत ने कहा कि मैंने 8-9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इस मुकाम तक पहुंचकर बहुत खुशी हो रही है। श्रीलंका में हमारे शुरुआती मैच होंगे। हम देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और पूरी कोशिश करेंगे कि अच्छा प्रदर्शन करें, सारे मैच जीतें और ट्रॉफी भारत लाएं। मां-पिता और परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया। जब भी निराश होता, वे मुझे प्रेरित करते और हौसला बढ़ाते थे।

अर्जुन ने बताया की उनके पिता डीएवी कॉलेज के बाहर साधारण सी रेहड़ी लगाते हैं। उन्होंने मेरे सपने पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत की है। अब मुझे उनके सपने पूरे करने हैं। मैं पिताजी को कहता हूं कि अब कुलचे बनाना छोड़ दो, अब पहले जैसी स्थिति नहीं है।

टीम इंडिया में सिलेक्शन पाने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अर्जुन राजपूत ने कहा कि मैंने 8-9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। इस मुकाम तक पहुंचकर बहुत खुशी हो रही है। श्रीलंका में हमारे शुरुआती मैच होंगे। हम देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और पूरी कोशिश करेंगे कि अच्छा प्रदर्शन करें, सारे मैच जीतें और ट्रॉफी भारत लाएं। मां-पिता और परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया। जब भी निराश होता, वे मुझे प्रेरित करते और हौसला बढ़ाते थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मां नन्ही देवी ने कहा कि मुझे आज सुबह ही खबर मिली। बहुत-बहुत खुशी का पल है। बहन किरण राजपूत ने भी कहा कि भाई लंबे समय से लगातार मेहनत कर रहा था और पूरा परिवार उसके साथ खड़ा रहा। अब उसकी मेहनत रंग लाई है और वह अब टीम इंडिया के लिए खेलेगा। भाई को नीली जर्सी में देखने का सपना साकार हुआ।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार