महिला टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रनों से हराया। इंग्लैंड ने पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल किया है। इंग्लिश स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन का प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा और उन्होंने 4 ओवर में महज 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

एक्लेस्टोन ने सेमीफाइनल मुकाबले में क्लो ट्रायोन को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड करने के साथ ही इतिहास रचा। वह महिला टी20 विश्व कप में अब सर्वाधिक विकेट लेने वाली स्पिन गेंदबाज बन गई हैं। एक्लेस्टोन टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 38 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को पीछे छोड़ा। केर ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 37 विकेट निकाले हैं।

Advertisement

वहीं, इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की गेंदबाज स्टेफनी टेलर 33 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। एक्लेस्टोन टी20 विश्व कप 2026 में खेले अब तक 6 मुकाबलों में 9 विकेट ले चुकी हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी सिर्फ 5.79 का रहा है। बीच के ओवरों में उन्होंने लगभग हर मुकाबले में विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर अपनी किफायती गेंदबाजी से दबाव डाला है, जिसका फायदा इंग्लैंड टीम को मिला है।

एक्लेस्टोन ने सेमीफाइनल मुकाबले में क्लो ट्रायोन को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड करने के साथ ही इतिहास रचा। वह महिला टी20 विश्व कप में अब सर्वाधिक विकेट लेने वाली स्पिन गेंदबाज बन गई हैं। एक्लेस्टोन टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 38 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को पीछे छोड़ा। केर ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 37 विकेट निकाले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, हीथर नाइट ने 47 गेंदों में 58 रनों का योगदान दिया। हालांकि, इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी। टीम की ओर से ताजमिन ब्रिट्स ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। हालांकि, उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से लॉरेन बेल और चार्ली डीन ने दो-दो विकेट चटकाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार