दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम सितंबर में 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने शुक्रवार को इस दौरे की पुष्टि की। इन दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली पहली द्विपक्षीय महिला सीरीज होगी।

Advertisement

जिम्बाब्वे क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर गिवमोर माकोनी ने कहा, "हमें दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम का जिम्बाब्वे में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। यह एक ऐतिहासिक और रोमांचक सीरीज होगी। दक्षिण अफ्रीका दुनिया की शीर्ष क्रिकेट टीमों में से एक है। यह दौरा हमारी खिलाड़ियों को अपने घर पर ही शीर्ष स्तर की टीमों के खिलाफ अपनी काबिलियत परखने का एक कीमती मौका देता है। हमारा मानना ​​है कि ये मैच हमारी राष्ट्रीय टीम के विकास में बहुत मदद करेंगे, और साथ ही महिलाओं की अगली पीढ़ी को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित भी करेंगे।"

Advertisement

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के अपने पहले 'व्हाइट-बॉल' दौरे के बाद यह दौरा जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट के लिए एक अहम पल है। जिम्बाब्वे ने आखिरी बार सितंबर 2025 में अपने घर पर संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेला था। उसके बाद टीम ने विदेशी दौरे किए हैं जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दौरा शामिल है।

सीनियर स्तर पर ये दोनों टीमें इससे पहले सिर्फ दो बार आमने-सामने आई हैं। दोनों ही बार 2017 में पोटचेफस्ट्रूम में हुई एक चार-टीमों वाली सीरीज के दौरान वनडे मैचों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ग्लोबल क्वालीफायर में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद खुद को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही जिम्बाब्वे के लिए सीरीज बेहद अहम है।

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान के अपने पहले 'व्हाइट-बॉल' दौरे के बाद यह दौरा जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट के लिए एक अहम पल है। जिम्बाब्वे ने आखिरी बार सितंबर 2025 में अपने घर पर संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ खेला था। उसके बाद टीम ने विदेशी दौरे किए हैं जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दौरा शामिल है।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज के सभी पांच मैच बुलावायो में खेले जाएंगे। पांचों मैच 11, 13, 15, 17 और 19 सितंबर को खेले जाएंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार