ODI Match: विराट कोहली और रोहित शर्मा के आगामी वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक यह नहीं समझ पा रहे हैं कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इन खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर बहस क्यों हो रही है।

Advertisement

रविवार को रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन बनाए। कोहली ने इस मैच के दौरान पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ 136 रन की साझेदारी की। कोहली ने फरवरी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद सेंचुरी लगाई थी।

Advertisement

दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 57 रन की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस खिलाड़ी ने 73 और 121* रन बनाए थे।

विराट कोहली को 83वें अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए तारीफ मिल रही है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह विश्व कप 2027 तक रोहित शर्मा के साथ वनडे फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, कोटक ने कहा कि 'इस सब के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है' क्योंकि अगले वनडे वर्ल्ड कप से पहले काफी अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं।

विराट कोहली को 83वें अंतरराष्ट्रीय शतक के लिए तारीफ मिल रही है, लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह विश्व कप 2027 तक रोहित शर्मा के साथ वनडे फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कोटक ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर कहा, "जाहिर है, वे अपना अनुभव अन्य खिलाड़ियों के साथ शेयर करते हैं। मुझे नहीं लगता कि हम अभी वर्ल्ड कप 2027 के बारे में कुछ बात कर रहे हैं। वे बस शानदार हैं। वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे टीम में योगदान दे रहे हैं, जो हमारे लिए बहुत अच्छी बात है। वे बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं, उनका टीम में होना हमेशा बहुत अच्छा होता है। जिस तरह से वे बैटिंग करते हैं, उससे बहुत फर्क पड़ता है। जाहिर है, उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार