Sri Lanka: श्रीलंका ने एशिया कप के लिए अपनी पूर्व घोषित टीम में बदलाव किया है। तीन साल बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज जनिथ लियानागे की टी20 फॉर्मेट में वापसी कराई गई है। लियानागे के जुड़ने से श्रीलंका एशिया कप में मजबूत और संतुलित हो गई है।

Advertisement

30 वर्षीय लियानागे को सीमित ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 28 एकदिवसीय मैचों में 824 रन बनाए हैं, साथ ही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं।

Advertisement

लियानागे ने हाल ही में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में प्रभावित किया था, जिसमें उन्होंने नाबाद 70 और 19 रनों की पारी खेली थी, जिससे श्रीलंका ने 2-0 से क्लीन स्वीप किया था।

लियानागे ने आखिरी टी20 भारत के खिलाफ फरवरी 2022 में खेला था। वह दुबई में टीम के साथ हैं।

लियानागे के शामिल होने से श्रीलंका के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडरों का पूल मजबूत हो गया है। टीम में पहले से ही तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर दासुन शनाका और चमिका करुणारत्ने मौजूद हैं।

श्रीलंका को बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।

Advertisement

चरिथ असलांका की अगुवाई वाली 17 सदस्यीय टीम 13 सितंबर को अबू धाबी में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद श्रीलंका 15 सितंबर को हांगकांग और 18 सितंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी।

श्रीलंका 2022 में आखिरी बार टी20 फॉर्मेट में हुए एशिया कप की विजेता रही थी। 2023 एशिया कप में श्रीलंका उप विजेता रही थी। भारत (8 बार) के बाद श्रीलंका (6 बार) एशिया कप की दूसरी सबसे सफल टीम है।

चरिथ असलांका की अगुवाई वाली 17 सदस्यीय टीम 13 सितंबर को अबू धाबी में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद श्रीलंका 15 सितंबर को हांगकांग और 18 सितंबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानागे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महीश तिक्षाणा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार