रांची के धुर्वा स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार शाम झारखंड प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Advertisement

घटना के बाद कुछ दर्शकों ने गेट और बैरिकेडिंग को नुकसान पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फाइनल मैच को लेकर दोपहर से ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचने लगे थे। मैच शुरू होने से पहले वेस्ट गेट पर दर्शकों की भीड़ अचानक बढ़ गई।

Advertisement

प्रवेश प्रक्रिया धीमी होने और सुरक्षा जांच में विलंब के कारण लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान पीछे से लगातार बढ़ते दबाव के चलते गेट के पास धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। घटना में कई लोगों को चोटें आने की सूचना है। इनमें से तीन घायलों को उपचार के लिए रांची के राज हॉस्पिटल भेजा गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों में एक युवक और दो युवतियां शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। स्थिति बिगड़ने पर वहां मौजूद लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अव्यवस्था और प्रवेश में हो रही देरी से परेशान कुछ दर्शकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान वेस्ट गेट और बैरिकेडिंग के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायलों में एक युवक और दो युवतियां शामिल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। स्थिति बिगड़ने पर वहां मौजूद लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

प्रशासन ने कहा है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। स्टेडियम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त कर दी गई है। फाइनल मुकाबले के दौरान हुई इस घटना ने बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार