New Delhi: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के मुख्य सहायक कोच विक्रम राठौर ने माना है कि मिचेल स्टार्क का 15वां ओवर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ हुए मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। डीसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में रविवार को आरआर को 5 विकेट से हराया।

Advertisement

कोच विक्रम ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम अच्छे टोटल से कम से 20 रन दूर रह गई और बल्लेबाजों के खराब फैसलों के कारण उन्हें मैच गंवाना पड़ा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए राठौर ने कहा, "मैं पूरी तरह सहमत हूं। अगर ज्यादा नहीं, तो हम कम से कम 20 रन पीछे थे। हम 14 ओवर में 160 रन पर थे और दो विकेट खोए थे। वहां से हमें 220 रन बनाने चाहिए थे। एक ओवर में 3 विकेट गंवाने के बाद आप अपनी कोई मदद नहीं कर सकते हैं। उस ओवर में बल्लेबाज अपने फैसलों को लेकर थोड़ा स्मार्ट हो सकते थे।"

Advertisement

New Delhi: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के मुख्य सहायक कोच विक्रम राठौर ने माना है कि मिचेल स्टार्क का 15वां ओवर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ हुए मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। डीसी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में रविवार को आरआर को 5 विकेट से हराया।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 193 रन लगाए। टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल ने 53 और कप्तान रियान पराग ने 51 रनों का योगदान दिया। हालांकि, डीसी ने 194 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केएल राहुल ने 42 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि अभिषेक पोरेल ने 51 रनों का योगदान दिया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार