न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया है। हेड कोच बनने के बाद फ्लेमिंग अपने सहायक कोचों की टीम तैयार करने में जुट गए हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच के लिए ऑस्ट्रेलिया का एक पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फ्लेमिंग का पसंदीदा बताया जा रहा है।
7न्यूज ऑस्ट्रेलिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्टीफन फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी से इंग्लैंड की टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच के लिए संपर्क किया है। फ्लेमिंग हसी को सहायक बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं और उनकी रुचि जानने के लिए उन्होंने संपर्क किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अभी तक किसी आधिकारिक अनुबंध का प्रस्ताव नहीं रखा है। हसी फिलहाल इंग्लैंड में चल रही 'द हंड्रेड' में वेल्श फायर को कोचिंग दे रहे हैं।
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया है। हेड कोच बनने के बाद फ्लेमिंग अपने सहायक कोचों की टीम तैयार करने में जुट गए हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के बल्लेबाजी कोच के लिए ऑस्ट्रेलिया का एक पूर्व दिग्गज बल्लेबाज फ्लेमिंग का पसंदीदा बताया जा रहा है।
Also Read: LIVE Cricket Score
फ्लेमिंग दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान आधिकारिक रूप से इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच का पद संभालेंगे। इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 19 अगस्त से शुरू हो रही है। इस सीरीज में इंग्लैंड के अंतरिम हेड कोच पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क्स ट्रेस्कोथिक होंगे।