बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुक्रवार को टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के बल्लेबाजों का राज रहा। मेजबान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 301 रन बना लिए हैं।
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महमूदुल हसन जॉय महज 8 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार बने। इसके बाद शादमान इस्लाम भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
31 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद मोमिनुल हक और नजमुल हुसैन शांतो ने मोर्चा संभाला। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 170 रनों की अहम साझेदारी निभाई। मोमिनुल अपने शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में मोमिनुल ने 10 चौके लगाए। वहीं, नजमुल हुसैन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 130 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से 101 रन बनाए।
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बांग्लादेश को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महमूदुल हसन जॉय महज 8 रन बनाकर शाहीन अफरीदी का शिकार बने। इसके बाद शादमान इस्लाम भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
Also Read: LIVE Cricket Score
टीम की ओर से शाहीन अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और नौमान अली ने एक-एक विकेट निकाला। पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा। टीम के अहम बल्लेबाज बाबर आजम इंजरी की वजह से इस टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से इस टेस्ट में अजान अवैस और अब्दुल्लाह फजल अपना डेब्यू कर रहे हैं।