सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी कर ली है। अनिरुद्ध ने अपने सोशल मीडिया पर काव्या के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

अनिरुद्ध ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरी जिंदगी का वो एक मौका, जो जिंदगी भर के लिए है। 11.11।" अनिरुद्ध और काव्या तस्वीर में एक-दूसरे का हाथ पकड़े और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के शानदार आउटफिट की भी जमकर प्रशंसा हो रही है। तस्वीर में अनिरुद्ध और काव्या पर फूलों की बारिश होती हुई नजर आ रही है। वहीं, उनके पीछे पीले फूलों से सजा मंडप दिखाई दे रहा है।

अनिरुद्ध ने आइवरी रंग के कुर्ते के साथ उससे मेल खाती वेष्टी डाली हुई है। इसके ऊपर से उन्होंने एक लंबी जैकेट पहनी है, जो उन्हें एकदम क्लासिक लुक दे रही है। वहीं, काव्या ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है, जिसे पर काफी अच्छा एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है। इस नए कपल को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। काव्या आईपीएल के दौरान भी अपने लुक्स की वजह से खूब चर्चा में रही थीं।

वह आईपीएल ऑक्शन में भी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बोली लगाती हुई नजर आती हैं। काव्या आईपीएल में लगभग हर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचती हैं। उन्हें अक्सर ही स्टैंड्स में टीम के शानदार प्रदर्शन पर तालियां बजाते और खुशी मनाते हुए देखा जाता है। काव्या आईपीएल 2027 के लिए 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में नजर आ सकती हैं।

काव्या के पति अनिरुद्ध मशहूर संगीत कंपोजर हैं। उन्होंने कोल्हावेरी डी गाने को कंपोज किया था, जो काफी मशहूर हुआ। इसके साथ ही वह विक्रम, जेलर, लियो जैसे फिल्मों में भी संगीत दे चुके हैं। अनिरुद्ध ने साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने जिंदा बंदा को कंपोज किया था, जो उनके करियर के लिहाज से बड़ी उपलब्धि रही।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार