भारत को टी20 वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव ने टी20 कप्तानी से हटाए जाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने नेशनल टीम को शुभकामनाएं देते हुए युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुने जाने पर बधाई दी है।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के अलावा, एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। आगामी दौरे से बाहर होने के बाद सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

Advertisement

35 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भारतीय टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "इस बेहद प्रतिभाशाली ग्रुप को आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं।"

भारतीय टीम के चयन के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार को कप्तान के पद से हटाने के फैसले को मुश्किल बताया, जिन्होंने इसी साल की शुरुआत में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था।

अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सूर्या के मामले में, जाहिर है, यह एक मुश्किल फैसला था, क्योंकि उन्होंने अभी-अभी वर्ल्ड कप जीता था। जिस खिलाड़ी ने आपको वर्ल्ड कप जिताया हो, उसे बदलने का फैसला आसान नहीं होता।"

सूर्यकुमार की हालिया फॉर्म ने सभी को निराश किया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का टी20 वर्ल्ड कप अभियान खराब रहा था, जिसके बाद आईपीएल 2026 की 13 पारियों में वह 270 रन ही बना सके।

Advertisement

अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सूर्या के मामले में, जाहिर है, यह एक मुश्किल फैसला था, क्योंकि उन्होंने अभी-अभी वर्ल्ड कप जीता था। जिस खिलाड़ी ने आपको वर्ल्ड कप जिताया हो, उसे बदलने का फैसला आसान नहीं होता।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार ने लिखा, "आपने इसे अपनी मेहनत से हासिल किया है। आपके सफर को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार