वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में डेब्यू किया। 15 साल और 99 दिन की उम्र में वैभव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना ​​है कि वैभव में एक लंबा और सफल इंटरनेशनल करियर बनाने के सभी गुण हैं।

Advertisement

हालांकि, 15 वर्षीय खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच में 10 गेंदों का सामना करते हुए 2 छक्कों के साथ 14 रन बना सके, लेकिन पार्थिव का कहना है कि यह मौका स्कोरबोर्ड पर लिखे रनों से कहीं ज्यादा अहम था। उन्होंने इस युवा खिलाड़ी का समर्थन करते हुए कहा कि वह खुद से जुड़ी बड़ी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Advertisement

पार्थिव ने सूर्यवंशी के पहले इंटरनेशनल मैच को एक यादगार पल बताया, न सिर्फ उनकी कम उम्र की वजह से, बल्कि इसलिए भी क्योंकि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पार्थिव ने 'जियोस्टार' से कहा, "पूरी क्रिकेट दुनिया वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का इंतजार कर रही थी। उन्हें मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ 15 साल की उम्र में मौका मिला और वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए, जिससे उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह एक बहुत बड़ा पल है।"

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से जुड़ी भावनाओं के बारे में बात करते हुए पटेल ने कहा कि हर क्रिकेटर भारत की जर्सी पहनने का सपना देखता है। उनका मानना ​​है कि भले ही बल्ले से उनका प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा, फिर भी सूर्यवंशी इस अनुभव को हमेशा याद रखेंगे।

उन्होंने कहा, "बतौर खिलाड़ी आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखते हैं। जब ऐसा होता है, तो यह एक अद्भुत एहसास होता है। उनकी पारी की बात करें तो उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और कुछ शॉट चूक भी गए, लेकिन यह ठीक है। मुझे उनके बनाए 14 रनों की कोई चिंता नहीं है।"

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय डेब्यू से जुड़ी भावनाओं के बारे में बात करते हुए पटेल ने कहा कि हर क्रिकेटर भारत की जर्सी पहनने का सपना देखता है। उनका मानना ​​है कि भले ही बल्ले से उनका प्रदर्शन बहुत शानदार नहीं रहा, फिर भी सूर्यवंशी इस अनुभव को हमेशा याद रखेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

पटेल को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह युवा खिलाड़ी भारत के सबसे बड़े सितारों में से एक बनेगा। उनका मानना ​​है कि सूर्यवंशी में बड़े मंच पर सफल होने की काबिलियत और सही स्वभाव, दोनों ही हैं। उन्होंने कहा, "हम सभी ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर वह 'फ्लिक शॉट' देखा। हम जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं। उनके लिए कोई सीमा नहीं है। वह बहुत सारे रन बनाएंगे और लोगों का दिल जीतेंगे। किसी खिलाड़ी से इतनी उम्मीदें होना कम ही देखने को मिलता है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने ठीक यही किया है," उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार