New Chandigarh: इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने डेब्यूटेंट मानव सुथार को सराहा है। 23 वर्षीय बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर ने रविवार को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के विरुद्ध टेस्ट मैच में 3 विकेट लेकर भारत की पकड़ मजबूत करने में मदद की।

Advertisement

मुकाबले के दूसरे दिन सुथार ने 15.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान 7 मेडन ओवर भी फेंके। भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 पर घोषित की, जिसके बाद दूसरे दिन की समाप्ति तक अफगानिस्तान ने महज 113 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए। मेहमान टीम अभी भी 451 रन पीछे है और फॉलो-ऑन से बचने के लिए उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

स्वान के अनुसार, सबसे खास बात सुथार का अपने स्पेल की शुरुआत से ही शांत रहना और हालात के हिसाब से समझदारी से बदलाव करने की क्षमता थी। स्वान ने 'जियो हॉटस्टार' से कहा, "मानव सुथार का प्रदर्शन शानदार था, क्योंकि अपने टेस्ट करियर की पहली ही गेंद से वे पूरी तरह नियंत्रण में नजर आए। किसी भी नए स्पिनर के लिए घबराहट होना स्वाभाविक है, लेकिन उन्होंने तुरंत सही जगह पर गेंद डाली, गेंद को बेहतरीन तरीके से घुमाया और उसमें 'डिप' और 'टर्न' दोनों हासिल किए।"

मुकाबले के दूसरे दिन सुथार ने 15.5 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान 7 मेडन ओवर भी फेंके। भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 पर घोषित की, जिसके बाद दूसरे दिन की समाप्ति तक अफगानिस्तान ने महज 113 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए। मेहमान टीम अभी भी 451 रन पीछे है और फॉलो-ऑन से बचने के लिए उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

स्वान का मानना ​​है कि सिर्फ विकेटों से सुथार के प्रदर्शन की असल गुणवत्ता का पता नहीं चलता। उन्होंने कहा, "विकेट लेने के अलावा, उनकी समझदारी, संयम और निरंतरता ने सबका ध्यान खींचा। अपने डेब्यू मैच में स्पिन बॉलिंग का यह एक शानदार प्रदर्शन था।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार