सिडनी क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड पर हार का खतरा मंडरा रहा है। चौथे दिन की समाप्ति के समय इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 302 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। जैकब बेथेल 142 और मैथ्यू पॉट्स शून्य पर नाबाद हैं।

Advertisement

जैकेब बेथेल को यूं ही नहीं इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जाता है। 22 साल के इस बल्लेबाज ने अकेले दम कम-से-कम बुधवार को इंग्लैंड की हार टाल दी। इंग्लैंड के सम्मान के लिए यह युवा बल्लेबाज अब भी क्रीज पर टिका है और देखना होगा कि गुरुवार (सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन) को वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कितना इंतजार करा पाते हैं।

Advertisement

बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जा रही सिडनी की पिच पर दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज अपने विकेट लगातार गंवाते नजर आए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे बेथेल ने 232 गेंद पर 15 चौकों की मदद से नाबाद 142 रन बनाए हैं। इस दौरान बेन डकेट 42 के साथ दूसरे विकेट के लिए 81, हैरी ब्रूक 46 के साथ 102, और जेमी स्मिथ 26 के साथ छठे विकेट के लिए उन्होंने 45 रन की साझेदारी की। बाकी बल्लेबाज विकेट गंवाते गए, लेकिन बेथेल ने अपना एक छोर थाम कर रखा।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एशेज में 2001 के बाद शतक लगाने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। आखिरी बार यह उपलब्धि जोनाथन ट्रॉट ने हासिल की थी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए माइकल वॉन और मार्क बुचर भी शतक लगा चुके हैं।

302 रन पर 8 विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड की बढ़त मात्र 119 रन की है।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए एशेज में 2001 के बाद शतक लगाने वाले वह इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। आखिरी बार यह उपलब्धि जोनाथन ट्रॉट ने हासिल की थी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए माइकल वॉन और मार्क बुचर भी शतक लगा चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार