सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026 के ग्रुप ए मुकाबले में उत्तर प्रदेश की भिड़ंत राजस्थान के साथ हो रही है। उत्तर प्रदेश की ओर से समीर रिजवी ने शरद पवार इंडोर क्रिकेट अकादमी बीकेसी के मैदान पर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 74 रनों की आतिशी पारी खेली।

समीर रिजवी जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उत्तर प्रदेश की टीम 69 रनों के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। समीर ने सिद्धार्थ यादव के साथ मिलकर टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 48 रन जोड़े। सिद्धार्थ के आउट होने के बाद भी समीर एक छोर को संभालकर खड़े रहे और उन्होंने रनगति को बनाए रखा। समीर ने सिर्फ 35 गेंदों का सामना करते हुए 74 रनों की आतिशी पारी खेली।

समीर ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 7 छक्के लगाए। समीर द्वारा 211 के स्ट्राइक रेट से खेली गई तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 171 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी में मानव सुथार और राहुल चाहर ने दो-दो विकेट चटकाए, हालांकि राजस्थान ने 172 रनों के लक्ष्य को आसानी से 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

राजस्थान को अभिजीत तोमर और रोहन राजभर ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 114 रन जोड़े। अभिजीत ने महज 34 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में अभिजीत ने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, रोहन अपने अर्धशतक से चूक गए और 31 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। रोहन ने अपनी इस पारी में 8 चौके लगाए। महिपाल लोमरोर ने 16 गेंदों में 33 रनों की आतिशी पारी खेली। महिपाल ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। कार्तिक शर्मा ने 11 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की तरफ से गेंदबाजी में प्रशांत वीर और जीशान अंसारी ने दो-दो विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार