बाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज टी. नटराजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से खेलेंगे। वहीं, जीशान अंसारी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम में शामिल हो गए हैं। यह बदलाव अगले आईपीएल सीजन से पहले दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच हुए प्लेयर ट्रेड के तहत किया गया है।

आईपीएल ने अपने बयान में कहा कि टी. नटराजन फिर से सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम में शामिल होंगे। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने लेग स्पिनर जीशान अंसारी को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। दोनों खिलाड़ियों का यह बदलाव दोनों फ्रेंचाइजी के बीच हुए प्लेयर ट्रेड के तहत किया गया है।

2020 से 2024 तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके नटराजन 5 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर फ्रेंचाइजी में फिर से शामिल होंगे। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने उन्हें आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने 5 मई, 2025 को एसआरएच के खिलाफ डीसी के लिए अपना डेब्यू किया था। कॉलरबोन की चोट और उसके बाद ठीक होने की प्रक्रिया के कारण वह उस सीजन में टीम के शुरुआती 10 मैचों से बाहर रहे थे। उन्होंने 2025 संस्करण में दो मैच खेले और 2026 सीजन के दौरान 10 मैचों में पांच विकेट लिए।

नटराजन का सबसे सफल आईपीएल अभियान 2024 में रहा, जिसमें उन्होंने 19 विकेट लिए और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने तथा टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया। अपने आईपीएल करियर में बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 73 मैच खेले हैं और 9.21 की इकॉनमी रेट से 72 विकेट लिए हैं। अपनी यॉर्कर और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता के लिए मशहूर नटराजन उस फ्रेंचाइजी में लौटेंगे जहां उन्होंने खुद को एक भरोसेमंद भारतीय तेज गेंदबाज के तौर पर स्थापित किया था।

नटराजन एसआरएच के मुख्य तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल होंगे, जिसमें कप्तान पैट कमिंस के नेतृत्व में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। हैदराबाद की टीम में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। वहीं, अंसारी आईपीएल 2025 में एसआरएच के लिए 10 मैच खेलने के बाद 40 लाख रुपये की अपनी मौजूदा फीस पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे। आईपीएल 2026 में उन्हें पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेंच पर ही बैठना पड़ा था।

नटराजन का सबसे सफल आईपीएल अभियान 2024 में रहा, जिसमें उन्होंने 19 विकेट लिए और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने तथा टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया। अपने आईपीएल करियर में बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 73 मैच खेले हैं और 9.21 की इकॉनमी रेट से 72 विकेट लिए हैं। अपनी यॉर्कर और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने की क्षमता के लिए मशहूर नटराजन उस फ्रेंचाइजी में लौटेंगे जहां उन्होंने खुद को एक भरोसेमंद भारतीय तेज गेंदबाज के तौर पर स्थापित किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार