Asia Cup: आगामी 'टी20 ब्लास्ट' के लिए यॉर्कशायर ने पाकिस्तान के 32 वर्षीय बॉलिंग ऑलराउंडर फहीम अशरफ को साइन किया है। फहीम अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर विल सदरलैंड के स्थान पर टीम में आए हैं, जो कंधे की चोट के चलते सीजन से बाहर हो गए हैं। अशरफ जून में काउंटी चैंपियनशिप के दो राउंड में भी खेलते नजर आएंगे।
पाकिस्तान की ओर से 85 टी20 मुकाबलों में 61 विकेट हासिल कर चुके फहीम काउंटी क्रिकेट में नॉर्थम्पटनशायर और ससेक्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। यॉर्कशायर की टीम 22 मई को ट्रेंट ब्रिज में नॉटिंघमशायर के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जिससे पहले फहीम टीम से जुड़ जाएंगे।
क्लब की तरफ से जारी बयान में अशरफ ने कहा, "मैं यॉर्कशायर में शामिल होकर बहुत खुश हूं। मेरे कई साथी पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस क्लब का प्रतिनिधित्व किया है, उन्होंने यहां के माहौल और टीम में मौजूद खिलाड़ियों की गुणवत्ता दोनों की बहुत तारीफ की है। मैं हेडिंग्ले पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
यॉर्कशायर के क्रिकेट महाप्रबंधक गैविन हैमिल्टन ने फहीम के टीम में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा, "फहीम एक अनुभवी मल्टी-फॉर्मेट खिलाड़ी हैं, जो टीम के लिए एक बहुत ही कीमती साबित होंगे। उनमें निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की शानदार क्षमता है, साथ ही गेंद से भी मैच पर गहरा असर डालने का कौशल है।"
क्लब की तरफ से जारी बयान में अशरफ ने कहा, "मैं यॉर्कशायर में शामिल होकर बहुत खुश हूं। मेरे कई साथी पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इस क्लब का प्रतिनिधित्व किया है, उन्होंने यहां के माहौल और टीम में मौजूद खिलाड़ियों की गुणवत्ता दोनों की बहुत तारीफ की है। मैं हेडिंग्ले पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
फहीम ने पाकिस्तान की तरफ से 85 टी20 मुकाबलों में 61 विकेट लेने के साथ 594 रन बनाए हैं। वहीं, 45 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 33 विकेट के साथ 410 रन जुटाए हैं। फहीम पाकिस्तान की तरफ से 17 टेस्ट भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25 विकेट के लेने के अलावा, 4 अर्धशतकों के साथ 687 रन बनाए हैं।