इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर पंजाब अपनी टी20 लीग शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को 'शेर-ए-पंजाब टी20 लीग' का अनावरण किया। इस लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें और पंजाब के स्टार क्रिकेटर, जैसे शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह, शामिल होंगे।

Advertisement

30 अगस्त से 13 सितंबर तक मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) स्टेडियम में आयोजित होने जा रही इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 9 अगस्त को होगी। नीलामी में 450 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह लीग राउंड-रॉबिन आधार पर खेली जाएगी, जिसमें हर टीम आठ लीग मैच खेलेगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं और राज्य सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल के क्षेत्र में राज्य को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान में खेल को एक मुख्य हथियार के तौर पर भी रेखांकित किया।

इस लीग को 'पंजाब का अपना आईपीएल' बताते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा, "आज यहां पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ हुई बैठक में यह तय हुआ कि लीग में छह फ्रेंचाइजी टीमें होंगी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल फाजिल्का फाल्कन्स का प्रतिनिधित्व करेंगे, अर्शदीप सिंह लुधियाना लायंस के लिए, अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमाज के लिए, प्रभसिमरन सिंह जालंधर वॉरियर्स के लिए, रमनदीप सिंह मोहाली किंग्स के लिए और गुरनूर बराड़ बठिंडा रॉयल्स के लिए खेलेंगे। जिन खिलाड़ियों ने भारत का नाम रोशन किया है, वे इस टूर्नामेंट की शान बढ़ाएंगे। यह लीग 30 अगस्त से 13 सितंबर तक होगी और सभी मैच मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।"

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने हमेशा देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं और राज्य सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने और खेल के क्षेत्र में राज्य को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान में खेल को एक मुख्य हथियार के तौर पर भी रेखांकित किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीएम ने बताया कि पंजाब के 450 से ज़्यादा खिलाड़ियों का एक पूल तैयार किया गया है, जो 9 अगस्त को होने वाली नीलामी में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों में अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मारकंडे, नमन धीर, विहान मल्होत्रा, इमानजोत सिंह चहल, अश्वनी कुमार और कृष भगत जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार