भारत के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले टी20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।
डरहम के चेस्टर-ले-स्ट्रीट में भारत के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन की घोषणा के बाद, इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने इंटरनेशनल क्रिकेट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इंग्लैंड ने उस टीम में दो बदलाव किए हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत से हार गई थी। तेज गेंदबाज साकिब महमूद को जेमी ओवरटन की जगह और ल्यूक वुड को जोफ्रा आर्चर की जगह टीम में शामिल किया गया है। आर्चर और उनके साथी तेज गेंदबाज जोश टंग को न्यूजीलैंड के विरुद्ध हालिया टेस्ट सीरीज में खेलने के बाद आराम दिया गया है।
ब्रूक इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे, जो उनके लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक हो सकती है। टीम को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाने के बाद, 26 वर्षीय ब्रूक इंग्लैंड के अगले टेस्ट कप्तान बनने के भी प्रबल दावेदार हैं।
सीरीज के पहले मैच से पहले, ब्रूक ने कहा कि इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना ही उनकी एकमात्र प्राथमिकता है। यही कारण है कि उन्होंने ज्यादातर फ्रेंचाइजी लीग से दूरी बना ली है।
ब्रूक ने कहा, "मैंने पूरी तरह से इंग्लैंड क्रिकेट के प्रति खुद को समर्पित कर दिया है। मैं 'द हंड्रेड' के अलावा कोई भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। मैं जो कुछ भी करता हूं, वह इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने के मकसद से करता हूं। मैदान के अंदर और बाहर मैं जो कुछ भी करता हूं, उसका मकसद इंग्लैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। इसीलिए मैं आईपीएल, पीएसएल या किसी अन्य फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता में नहीं खेलता।"
ब्रूक का मानना है कि फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट न खेलने से उन्हें तीनों फॉर्मेट में खेलने की जरूरतों के हिसाब से शारीरिक रूप से तैयार होने के लिए कीमती समय मिलता है। उन्होंने कहा, "फ्रेंचाइजी क्रिकेट न खेलने का मतलब है कि मेरे कैलेंडर में ऐसे समय होते हैं जब मैं कोई मैच नहीं खेल रहा होता। मैं अपनी फिटनेस पर ध्यान देता हूं और तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार होता हूं, जो बचपन से ही मेरा सपना रहा है।"
ब्रूक ने कहा, "मैंने पूरी तरह से इंग्लैंड क्रिकेट के प्रति खुद को समर्पित कर दिया है। मैं 'द हंड्रेड' के अलावा कोई भी फ्रेंचाइजी क्रिकेट नहीं खेलना चाहता। मैं जो कुछ भी करता हूं, वह इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने के मकसद से करता हूं। मैदान के अंदर और बाहर मैं जो कुछ भी करता हूं, उसका मकसद इंग्लैंड के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। इसीलिए मैं आईपीएल, पीएसएल या किसी अन्य फ्रेंचाइजी प्रतियोगिता में नहीं खेलता।"
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।