वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज जीत ली है। मेजबान बांग्लादेश को शुक्रवार को चटगांव में खेले गए तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज 0-3 से अपने नाम की।

Advertisement

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन को छोड़कर बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। तंजीद ने 62 गेंद पर 4 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 89 रन बनाए। वह आठवें विकेट के रूप में 20वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर सैफ हसन रहे। सैफ ने 22 गेंद पर 23 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका। पूरी टीम 20 ओवर में 151 पर सिमट गई।

Advertisement

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 3, जेसन होल्डर और खेरी पियरे ने 2-2 और अकील होसेन और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच में वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप की जगह रोस्टन चेज ही कर रहे थे।

152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज 52 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन रोस्टन चेज और अकीम वायने ऑगस्टे ने चौथे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रख दी। दोनों का विकेट एक के बाद एक कर गिरा। चेज ने 29 गेंद पर 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 50 और ऑगस्टे ने 25 गेंद पर 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 50 रन बनाए। रोवमन पॉवेल 5 और गुडाकेश मोती 3 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज ने 16.5 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता।

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 3, जेसन होल्डर और खेरी पियरे ने 2-2 और अकील होसेन और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच में वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप की जगह रोस्टन चेज ही कर रहे थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोस्टन चेज प्लेयर ऑफ द मैच जबकि रोमारियो शेफर्ड प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार