T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले अभिषेक शर्मा को टीम इंडिया का सबसे बड़ा मैच विनर माना जा रहा था। हर किसी का यही मानना था कि विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा, यह काफी हद तक अभिषेक के खेल पर निर्भर करेगा। हालांकि, अभिषेक ग्रुप स्टेज, सुपर-8 और अब सेमीफाइनल मुकाबले में भी अपने फैंस का दिल तोड़कर पवेलियन लौट गए। वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

टी20 विश्व कप की शुरुआत के साथ ही मानो अभिषेक की बल्लेबाजी में नजर सी लग गई। ग्रुप स्टेज के 3 मैचों में अभिषेक का खाता तक नहीं खुल सका। सुपर-8 राउंड के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक 15 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जब 30 गेंदों में 55 रनों की धमाकेदार पारी खेली, तो हर किसी को लगा कि अभिषेक अब पुराने रंग में लौट आए हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वही पुरानी कहानी अभिषेक ने दोहराई और 10 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन 7 गेंदों का सामना करने के बाद बाएं हाथ का बल्लेबाज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गया। टी20 विश्व कप 2026 में अब तक खेली 7 पारियों में अभिषेक महज 89 रन ही बना सके हैं। आमतौर पर मैच के पहले ही ओवर में डबल डिजिट स्कोर में पहुंचने वाले अभिषेक इस टूर्नामेंट में दहाई का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं।

टी20 विश्व कप की शुरुआत के साथ ही मानो अभिषेक की बल्लेबाजी में नजर सी लग गई। ग्रुप स्टेज के 3 मैचों में अभिषेक का खाता तक नहीं खुल सका। सुपर-8 राउंड के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक 15 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाज ने जब 30 गेंदों में 55 रनों की धमाकेदार पारी खेली, तो हर किसी को लगा कि अभिषेक अब पुराने रंग में लौट आए हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वही पुरानी कहानी अभिषेक ने दोहराई और 10 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

अभिषेक की लगातार गिरती फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि अगर भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती है, तो क्या अभिषेक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार