ICC T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आठवें मुकाबले में ओमान के विरुद्ध 8 विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ओमान की टीम 19.5 ओवरों में 103 रन पर सिमट गई। इस टीम को 7 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान जतिंदर सिंह 1 चौके के साथ 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 27 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए।
यहां से विनायक शुक्ला ने सुफयान महमूद के साथ छठे विकेट के लिए 43 गेंदों में 42 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही ओमान एक बार फिर से लड़खड़ा गई।
विनायक 21 गेंदों में 4 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि महमूद ने 39 गेंदों में 2 चौकों के साथ 25 रन की पारी खेली। इनके अलावा, नदीम खान ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी और ब्रैड इवांस ने 3-3 विकेट हासिल किए। एक विकेट सिकंदर रजा के हाथ लगा।
इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। दिवानाशे मारुमानी और ब्रायन बेनेट ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में 30 रन जुटाए। मारुमानी 11 गेंदों में 5 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद डायोन मायर्स (0) बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन अपनी दूसरी गेंद पर ही विकेट गंवा बैठे।
विनायक 21 गेंदों में 4 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि महमूद ने 39 गेंदों में 2 चौकों के साथ 25 रन की पारी खेली। इनके अलावा, नदीम खान ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी और ब्रैड इवांस ने 3-3 विकेट हासिल किए। एक विकेट सिकंदर रजा के हाथ लगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
विपक्षी खेमे से दोनों विकेट सुफयान महमूद ने हासिल किए। उन्होंने 3 ओवरों में महज 12 रन दिए, लेकिन टीम को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके।