T20 World Cup: वेस्टइंडीज ने नेपाल के खिलाफ रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 25वें मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप-सी में मौजूद वेस्टइंडीज ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं, लगातार तीन हार के साथ नेपाल की टीम खिताबी रेस से बाहर हो गई है।

Advertisement

वेस्टइंडीज अपना अगला मैच 19 फरवरी को इटली के खिलाफ खेलेगी, जबकि नेपाल 17 फरवरी को स्कॉटलैंड के विरुद्ध मुकाबले के साथ अपने अभियान का समापन करेगी।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नेपाल की टीम ने 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए। इस टीम ने महज 2 के स्कोर पर कुशल भुर्तेल (1) का विकेट खो दिया था। इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और 73 के स्कोर तक 6 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए।

यहां से दीपेंद्र सिंह ने सोमपाल कामी के साथ सातवें विकेट के लिए 26 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। दीपेंद्र 47 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 58 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सोमपाल ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को शर्मनाक स्कोर से बचाया।

विपक्षी खेमे से जेसन होल्डर ने 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यहां से दीपेंद्र सिंह ने सोमपाल कामी के साथ सातवें विकेट के लिए 26 गेंदों में 54 रन की साझेदारी की। दीपेंद्र 47 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 58 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सोमपाल ने 15 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को शर्मनाक स्कोर से बचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

होप 44 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 61 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हेटमायर ने 32 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 46 रन की नाबाद पारी खेली। नेपाल की तरफ से एकमात्र सफलता नंदन यादव के हाथ लगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार