T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रनों की हार के लिए रविचंद्रन अश्विन ने टीम सिलेक्शन को जिम्मेदार ठहराया है। अश्विन अक्षर पटेल के ऊपर वॉशिंगटन सुंदर को दी गई तरजीह से भी नाखुश दिखाई दिए।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' में कहा, "मैं मानता हूं कि आईपीएल मैचअप जरूरी है, लेकिन आपको टीम बदलनी पड़ती है, क्योंकि आपको 14 मैच खेलने होते हैं। हालांकि, आईसीसी इवेंट में आप टीम में जितना कम बदलाव करते हैं, उतना ज्यादा अच्छा रहता है।"
अश्विन, अक्षर को नजरअंदाज करने के फैसले से नाखुश दिखे। उन्होंने कहा, "मैं 100 प्रतिशत सहमत हूं कि आपको बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर का इस्तेमाल करना होता है और इसी कारण आप उन्हें टीम में रखना चाहते हैं। मैं इन सभी बातों से सहमत हूं। हालांकि, अक्षर पटेल टी20 क्रिकेट में आपके सबसे अहम खिलाड़ी रहे हैं। अक्षर ने जो टीम के लिए किया है, उसको भूलना नहीं चाहिए।"
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' में कहा, "मैं मानता हूं कि आईपीएल मैचअप जरूरी है, लेकिन आपको टीम बदलनी पड़ती है, क्योंकि आपको 14 मैच खेलने होते हैं। हालांकि, आईसीसी इवेंट में आप टीम में जितना कम बदलाव करते हैं, उतना ज्यादा अच्छा रहता है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
अश्विन ने भारतीय टीम के बैटिंग ऑर्डर के क्रम पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "रिंकू सिंह नंबर 8 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आपके पास आठ बल्लेबाज हैं और फिर भी रिंकू इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। रिंकू को आप इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं भेज सकते हैं। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को पाठ पढ़ाया है कि आप अधूरी तैयारी के साथ मैदान पर मत आइए।"