T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से हराया। रविवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड से मिले 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 95 रन बनाकर सिमट गई।

Advertisement

इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए। टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दासुन शनाका ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका। शनाका के अलावा कामिंदु मेंडिस ने 13 रनों का योगदान दिया, जबकि दुनिथ वेल्लालगे ने 10 रन बनाए।

Advertisement

गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने दो-दो विकेट चटकाए। आदिल रशीद ने भी 3.4 ओवर में महज 13 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले। श्रीलंका को हराने के साथ ही इंग्लैंड सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है।

इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जोस बटलर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, तो जैकब बेथेल 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टॉम बैंटन का निराशाजनक प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रहा और वह 6 रन बनाकर रनआउट हुए। कप्तान हैरी ब्रूक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन ने दो-दो विकेट चटकाए। आदिल रशीद ने भी 3.4 ओवर में महज 13 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले। श्रीलंका को हराने के साथ ही इंग्लैंड सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में दुनिथ वेल्लालगे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में महज 26 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, दिलशान मदुशंका और महेश तीक्षणा ने दो-दो विकेट चटकाए।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार