T20 World Cup: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराते हुए भारतीय टीम ने अंतिम चार का टिकट हासिल किया। टीम इंडिया छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है।

Advertisement

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होगी। आइए, आपको बताते हैं नॉकआउट मुकाबलों में अब तक भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

Advertisement

भारतीय टीम ने साल 2007 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही संस्करण में सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था। एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस मुकाबले में युवराज सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, धोनी ने 18 गेंदों में 200 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए नाबाद 36 रन बनाए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 188 रन लगाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 7 विकेट गंवाकर 173 रन ही बना सकी थी। वहीं, गेंदबाजी में इरफान पठान और जोगिंदर शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले थे।

2007 में चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का अगला सेमीफाइनल खेलने का मौका 7 साल बाद मिला था। टी20 वर्ल्ड कप 2014 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ था। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। हालांकि, टीम इंडिया ने 173 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट गंवाकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया था। विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

साल 2016 में घरेलू सरजमीं पर खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से हुई थी। विराट कोहली की 89 और रोहित शर्मा की 43 रनों की दमदार पारी के बूते पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 192 रन बनाए थे। हालांकि, लेंडल सिमंस की नाबाद 82 और जॉनसन चार्ल्स की 36 गेंदों में खेली गई 52 रनों की पारी के दम पर कैरेबियाई टीम 193 रनों के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही थी।

2007 में चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम को टी20 विश्व कप का अगला सेमीफाइनल खेलने का मौका 7 साल बाद मिला था। टी20 वर्ल्ड कप 2014 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ था। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे। हालांकि, टीम इंडिया ने 173 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट गंवाकर 19.1 ओवर में हासिल कर लिया था। विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराते हुए पिछले विश्व कप में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया था। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 39 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 47 रनों का योगदान दिया था। हालांकि, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की घूमती गेंदों के आगे इंग्लिश बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे। इंग्लैंड की पूरी टीम महज 103 रन बनाकर सिमट गई थी। कुलदीप और अक्षर ने तीन-तीन विकेट निकाले थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार