T20 World Cup Clash Against: टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार शाम 7 बजे से भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमें अपनी श्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगी।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड दोनों का टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम ने सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र मैच गंवाया था, जबकि इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी इकलौती हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

टूर्नामेंट में भारतीय टीम का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम एकजुट होकर प्रदर्शन करने में सफल नहीं रहा है, लेकिन हर मैच में किसी न किसी खिलाड़ी ने बड़ी पारी खेलते हुए टीम की नैया पार लगाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की पारी इसका उदाहरण थी। पिछले 2 मैचों में वरुण चक्रवर्ती की स्पिन भी प्रभावी नहीं दिखी है। टीम इंडिया के शीर्ष क्रम बल्लेबाजों खासकर अभिषेक शर्मा, ईशान और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी और प्रभावी पारी खेलनी होगी। संजू को भी अपनी लय बरकरार रखनी होगी। इसके अलावे, मध्यक्रम में शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा से भी टीम को उपयोगी अंशदान की उम्मीद रहेगी।

स्पिन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी भारतीय टीम को सुधार करना होगा।

इंग्लैंड की टीम की शुरुआत टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ करीबी जीत से हुई थी, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने हर मैच में सुधार दिखाया है और सुपर-8 में बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में पहुंची है। फिल साल्ट और जोस बटलर की सलामी जोड़ी का असफल रहना इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। इंग्लैंड इन दोनों बल्लेबाजों से सेमीफाइनल में बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। मध्यक्रम में हैरी ब्रूक और विल जैक्स अच्छा कर रहे हैं। गेंदबाजी में भी इंग्लैंड संतुलित है।

टी20 विश्व कप के इतिहास में यह लगातार तीसरा मौका है, जब भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। 2022 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड जीती थी, जबकि 2024 में भारतीय टीम जीती थी। पिछले दोनों मौकों पर सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने ही खिताब जीता था।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम की शुरुआत टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ करीबी जीत से हुई थी, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड ने हर मैच में सुधार दिखाया है और सुपर-8 में बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में पहुंची है। फिल साल्ट और जोस बटलर की सलामी जोड़ी का असफल रहना इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। इंग्लैंड इन दोनों बल्लेबाजों से सेमीफाइनल में बड़ी पारी की उम्मीद करेगी। मध्यक्रम में हैरी ब्रूक और विल जैक्स अच्छा कर रहे हैं। गेंदबाजी में भी इंग्लैंड संतुलित है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। दोनों टीमों के पास विस्फोटक सलामी बल्लेबाज हैं। जिस टीम के ओपनर बेहतर करेंगे, मैच उसी टीम के पक्ष में जा सकता है। टीम इंडिया को स्थानीय दर्शकों के समर्थन का फायदा हो सकता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार