ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में इटली को बड़ा झटका लगा है। स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में इटली के कप्तान वेन मैडसेन को इंजरी की वजह से मैदान से बाहर जाना पड़ा। वह बल्लेबाजी के लिए नहीं आएंगे। विश्व कप के बाकी मैचों में उनके खेलने की संभावना न के बराबर है।

Advertisement

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में इटली ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। स्कॉटलैंड की पारी के चौथे ओवर में मैडसेन मिडविकेट पर फील्डिंग के दौरान जॉर्ज मुनसे के पुल को रोकने की कोशिश में मैडसेन अपना कंधा चोटिल कर बैठे। अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद रोकने की कोशिश में वह चोटिल हुए। फील्ड पर गिरने के साथ ही उन्होंने मेडिकल मदद मांगी और इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। मैडसेन का बायां कंधा खिसक गया है।

Advertisement

मैडसेन के इंजर्ड होने के साथ ही कमेंटेटर्स ने कहा कि वह मैच में आगे नहीं खेलेंगे।

इटली क्रिकेट एक्स पर लिखा, "कप्तान वेन मैडसेन का बायां कंधा खिसक गया है। इसलिए वे आज के मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इटली के कैंपेन की बहुत ही निराशाजनक शुरुआत। उम्मीद है हमारे लड़के अच्छा करेंगे।"

वेन मैडसेन की गैरमौजूदगी में इटली की कप्तानी हैरी मैनेंटी ने संभाली।

इटली क्रिकेट एक्स पर लिखा, "कप्तान वेन मैडसेन का बायां कंधा खिसक गया है। इसलिए वे आज के मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इटली के कैंपेन की बहुत ही निराशाजनक शुरुआत। उम्मीद है हमारे लड़के अच्छा करेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

42 साल के मैडसेन को जो बर्न्स के टीम से बाहर होने के बाद विश्व कप में इटली का कप्तान बनाया गया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार