T20 World Cup Final: टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम कर लिया है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। गेंद से भारतीय टीम की जीत के नायक एक बार फिर जसप्रीत बुमराह रहे। बुमराह ने खिताबी मुकाबले में 4 विकेट लेने के साथ ही लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी की। 4 ओवर के स्पेल में बुमराह ने सिर्फ 15 रन खर्च किए और 4 बड़े विकेट चटकाए। टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में बुमराह ने दूसरा सबसे बेहतरीन स्पेल फेंका। इसके साथ ही बुमराह टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। बुमराह ने इस मामले में लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ा है। बुमराह के नाम अब टी20 वर्ल्ड कप में 40 विकेट दर्ज हो गए हैं। वहीं, मलिंगा ने 38 विकेट निकाले हैं। बुमराह ने फाइनल मुकाबले में रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, जेम्स नीशम और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा।

Advertisement

T20 World Cup Final: टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम कर लिया है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया। गेंद से भारतीय टीम की जीत के नायक एक बार फिर जसप्रीत बुमराह रहे। बुमराह ने खिताबी मुकाबले में 4 विकेट लेने के साथ ही लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले भारत ने टॉस गंवाने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 255 रन लगाए। यह टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा। संजू सैमसन ने लगातार तीसरे मुकाबले में अर्धशतक लगाया। संजू ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 89 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए। ईशान किशन भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 25 गेंदों में 54 रन बनाए। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला पहला देश बन गया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप को जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार