ICC T20 World Cup: 'मोस्का बंधुओं' की जोड़ी ने अटूट साझेदारी करते हुए इटली को नेपाल के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले में 10 विकेट से शानदार जीत दिलाई। ग्रुप-सी के इस मैच को अपने नाम करते हुए इटली ने जीत का खाता खोला।

Advertisement

इटली ने अपने पिछले मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ 73 रन से हार का सामना किया था, जबकि नेपाल ने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने पिछले मैच में 4 रन से करीबी हार झेली थी। इस जीत के साथ इटली की टीम ग्रुप-सी की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि लगातार दूसरी हार के बाद नेपाल सबसे निचले पायदान पर है।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवरों में महज 123 रन पर ही सिमट गई। इस टीम ने 8 के स्कोर पर कुशल भुर्तेल (5) का विकेट गंवा दिया था। यहां से रोहित पौडेल ने आसिफ शेख के साथ 30 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 49 के स्कोर तक पहुंचाया।

कप्तान रोहित 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आसिफ ने 20 गेंदों में 20 रन की पारी खेली। इन बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद दीपेंद्र सिंह ने आरिफ शेख के साथ चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों में 44 रन जुटाते हुए टीम को शतक के करीब पहुंचाया। दीपेंद्र 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि आरिफ ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। करण केसी ने नाबाद 18 रन बनाए।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी नेपाल की टीम 19.3 ओवरों में महज 123 रन पर ही सिमट गई। इस टीम ने 8 के स्कोर पर कुशल भुर्तेल (5) का विकेट गंवा दिया था। यहां से रोहित पौडेल ने आसिफ शेख के साथ 30 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 49 के स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में इटली ने 'मोस्का बंधुओं' के बीच अटूट साझेदारी के साथ नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से यादगार जीत दर्ज की। जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने महज 12.4 ओवरों में 124 रन जोड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। जस्टिन मोस्का 44 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 60 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एंथनी ने 32 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 3 चौके शामिल थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार