India Practice Session Ahead: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। संजू सैमसन के स्थान पर अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है, जबकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, पाकिस्तानी टीम में कोई बदलाव नहीं है।

Advertisement

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने इस दौरान 7 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने साल 2021 में इकलौता मैच जीता था।

Advertisement

दोनों देशों के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 16 मैच खेले गए हैं, जिसमें 12 मुकाबले भारत ने जीते। 3 मैच पाकिस्तान के नाम रहे हैं। भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक 15 टी20 मैच खेले, जिसमें 11 जीते। सिर्फ 4 ही मैच भारत ने इस मैदान पर गंवाए हैं। टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2012 में यहां 5 मैच खेले थे, जिसमें 4 जीते, जो एकमात्र हार मिली, वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि यहां स्पिनर्स को काफी मदद मिल सकती है।

भारतीय टीम फिलहाल ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद नामीबिया के विरुद्ध 93 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने नीदरलैंड के विरुद्ध अपना पहला मैच 3 विकेट से जीता, जिसके बाद अगले मुकाबले में यूएसए को 32 रन से हराया। यह टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

भारतीय टीम फिलहाल ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर मौजूद है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद नामीबिया के विरुद्ध 93 रन से मुकाबला अपने नाम किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार