T20 World Cup: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में सुपर-8 का मुकाबला बारिश के चलते फिलहाल रुका हुआ है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन इसके बाद बारिश की वजह से खेल समय पर शुरू नहीं हो सका है।

Advertisement

लगातार बारिश की वजह से फिलहाल मैदान पूरी तरह कवर्स से ढका हुआ है। तय समय के अनुसार मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होना था, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी अब तक कोई गेंद नहीं फेंकी जा सकी है। ऐसे में ओवरों में कटौती संभव है। 5 ओवरों के मैच के लिए कट-ऑफ टाइम रात 10 बजकर 16 मिनट है।

Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम में कप्तान मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है। सैंटनर अपनी बीमारी से ठीक हो गए हैं और न्यूजीलैंड को फिर से लीड करने के लिए वापस आ गए हैं, जबकि फर्ग्यूसन अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए घर वापस लौट गए थे, जिसके बाद उन्होंने टीम में वापसी की है।

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस के दौरान बताया कि फखर जमां को ख्वाजा नफे की जगह मौका दिया गया है। यह इस वर्ल्ड कप में फखर जमां का पहला मैच होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए में पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद यूएसए को 32 रन से हराया। इसके बाद उसे भारत के खिलाफ 61 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अपने चौथे मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से रौंदा।

दूसरी ओर, ग्रुप-डी में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराने के बाद यूएई के विरुद्ध 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद उसे साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से हराया, लेकिन चौथे मुकाबले में कीवी टीम ने कनाडा को 8 विकेट से शिकस्त दी।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए में पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद यूएसए को 32 रन से हराया। इसके बाद उसे भारत के खिलाफ 61 रन से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अपने चौथे मैच में पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से रौंदा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार