T20 World Cup: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सुपर-8 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। शनिवार को इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी, लेकिन बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

Advertisement

इस मुकाबले में सलमान अली आगा की कप्तानी में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमां, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक को मौका दिया गया था। वहीं, मिचेल सेंटनर की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम में टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन को स्थान मिला था।

Advertisement

इस मैच के रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए हैं। अब पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 24 फरवरी को मुकाबले में उतरेगी, जिसके बाद पाकिस्तान का सामना 28 फरवरी को श्रीलंका से होगा। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 25 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ेगी, जिसके बाद 27 फरवरी को कीवी टीम का सामना इंग्लैंड से होगा।

ग्रुप-ए में पाकिस्तान की टीम 4 में से 3 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर रही थी। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया था, जिसके बाद यूएसए के खिलाफ 32 रन से जीत हासिल की। पाकिस्तान को भारत के हाथों हाई-वोल्टेज मैच में 61 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उसने नामीबिया को 102 रन से रौंदा।

इस मैच के रद्द होने के बाद दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए हैं। अब पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 24 फरवरी को मुकाबले में उतरेगी, जिसके बाद पाकिस्तान का सामना 28 फरवरी को श्रीलंका से होगा। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम 25 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ेगी, जिसके बाद 27 फरवरी को कीवी टीम का सामना इंग्लैंड से होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच पल्लेकेले में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले का आयोजन होगा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार