T20 World Cup: टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह मंगलवार को चेन्नई से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू को घर में हेल्थ इमरजेंसी होने की वजह से भारतीय टीम का साथ छोड़कर जाना पड़ा है।

Advertisement

खबरों के मुताबिक, रिंकू सिंह के पिता चौथे चरण के लिवर कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिंकू के पिता को अभी वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि रिंकू ने मंगलवार को चेन्नई में हुए अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया, और उनका अगले मैच में खेलना भी काफी मुश्किल है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ 'करो या मरो' के मैच में संजू सैमसन को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

रिंकू सिंह ने टी20 विश्व कप 2026 में अब तक खेले गए सभी मैचों में हिस्सा लिया है और कुल मिलाकर 24 रन बनाए हैं। अंतिम ओवरों में फिनिशर की भूमिका में रिंकू टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं, और उनकी अनुपस्थिति मेजबान टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। रिंकू के न होने से टीम का संतुलन बिगड़ सकता है। रिंकू एक अच्छे फील्डर भी हैं।

सूत्रों ने बताया कि रिंकू ने मंगलवार को चेन्नई में हुए अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया, और उनका अगले मैच में खेलना भी काफी मुश्किल है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ 'करो या मरो' के मैच में संजू सैमसन को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को अहमदाबाद में सुपर-8 चरण के अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को भिड़ना है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए दोनों ही मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है। अक्षर को वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर मौका मिल सकता है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार