T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में संजू सैमसन का बल्ला एक बार फिर चला है। संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने लगातार तीसरा अर्धशतक लगाते हुए कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

Advertisement

संजू सैमसन ने 193 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी तूफानी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। वहीं, दूसरे विकेट के लिए संजू ने ईशान किशन संग मिलकर 105 रन जोड़े।

Advertisement

संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 89 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ ही मार्लोन सैमुअल्स के रिकॉर्ड को तोड़ा। सैमुअल्स ने टी20 विश्व कप 2016 के फाइनल में 85 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। संजू टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत की ओर से भी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

संजू सैमसन ने 193 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी तूफानी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। वहीं, दूसरे विकेट के लिए संजू ने ईशान किशन संग मिलकर 105 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर फाइनल मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई। संजू-अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में अर्धशतकीय साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी भी बन गई है। सैमसन और अभिषेक ने मिलकर 6 ओवर के पावरप्ले में 92 रन जोड़े। टी20 विश्व कप इतिहास के पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम हो गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार