ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में इटली ने अपनी गेंदबाजी से निराश किया है। कोलकाता के ईडन गार्डेन में ग्रुप सी के मुकाबले में इटली का सामना स्कॉटलैंड के साथ हो रहा है। बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में जगह बनाने वाली स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है और पहले खेलते हुए इटली के सामने 208 रन का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। स्कॉटलैंड की शुरुआत शानदार रही थी। जॉर्ज मुन्से और माइकल जोंस ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 126 रन की साझेदारी की। जॉर्ज मुन्से ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 54 गेंद पर 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 84 रन की पारी खेलकर आउट हुए। माइकल जोंस 30 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इन दोनों का विकेट गिरने के बाद ब्रैंडन मैकमुलेन और माइकल लिस्क ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारियां खेलते हुए टीम का स्कोर 4 विकेट पर 207 तक पहुंचाया। मैकमुलेन ने 18 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से नाबाद 41 और लिस्क ने 5 गेंद पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए।

कप्तान रिची बेरिंगटन 15 और टॉम ब्रूस 1 रन बनाकर आउट हुए।

इन दोनों का विकेट गिरने के बाद ब्रैंडन मैकमुलेन और माइकल लिस्क ने आखिरी ओवरों में तूफानी पारियां खेलते हुए टीम का स्कोर 4 विकेट पर 207 तक पहुंचाया। मैकमुलेन ने 18 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से नाबाद 41 और लिस्क ने 5 गेंद पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इटली ने हाल ही में आयरलैंड को हराया था। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी बल्लेबाजी पर क्रिकेट विश्लेषकों की नजर रहेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार