T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे सुपर-8 राउंड के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच की मेजबानी नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम कर रहा है।

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। हालांकि, भारतीय टीम ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं की है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद एडेन मार्करम ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। हर किसी के लिए यह दमदार प्रदर्शन करके दिखाने का मौका है। हम काफी भाग्यशाली हैं कि इस मैदान पर कुछ मैच पहले से खेले हैं। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। लुंगी एनगिडी, मार्को जानसेन और केशव महाराज की वापसी हुई है।"

दूसर ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो वो भी पहले बैटिंग करने का फैसला करते। सूर्या ने बताया है कि भारतीय टीम ने अपनी अंतिम एकादश में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। ग्रुप स्टेज में खेले गए सभी मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजी में ईशान किशन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ईशान ने भारत की ओर से टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन भी बनाए हैं। ईशान 4 मैचों में 202 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 176 रन बना चुके हैं। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार के बल्ले से भी लगातार रन निकल रहे हैं। सूर्या 4 मैचों में 162 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती इस विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं। वरुण 4 मैचों में अब तक 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने भी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह विकेट निकालने के साथ-साथ रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।

Advertisement

दूसरी तरफ, साउथ अफ्रीका ने भी ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले जीतकर सुपर-8 का टिकट कटाया है। टीम की ओर से कप्तान एडेन मार्करम ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। मार्करम 4 मैचों में 187 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 178 रन बना चुके हैं। वहीं, रयान रिकेल्टन ने 190 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 मुकाबलों में 145 रन बनाए हैं। प्रोटियाज टीम की तरफ से गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी का प्रदर्शन शानदार रहा है और वह भारत के लिए इस मैच में बड़ा खतरा बन सकते हैं।

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती इस विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुए हैं। वरुण 4 मैचों में अब तक 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने भी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया है। वहीं, जसप्रीत बुमराह विकेट निकालने के साथ-साथ रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार