Asia Cup: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का धन्यवाद किया है। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के मैच को मंजूरी देने के लिए आभार जताया।

Advertisement

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने पहले अपने फैसले से पलटते हुए अब अपनी पुरुष क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ तय मैच खेलने की अनुमति दे दी है। यह मैच 15 फरवरी 2026 को टी20 विश्व कप में खेला जाएगा।

Advertisement

अनुरा कुमारा दिसानायके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह खुश हैं कि क्रिकेट का यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला अपने तय कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच कोलंबो में ही होगा।

उन्होंने एक्स पर शेयर किया, "प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का धन्यवाद, उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि जिस खेल से हम सभी प्यार करते हैं, वह चलता रहे। खुशी है कि कोलंबो में चल रहे टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का बहुप्रतीक्षित मैच प्लान के मुताबिक होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "टूर्नामेंट के को-होस्ट के तौर पर, श्रीलंका आईसीसी और सभी संबंधित लोगों को उनकी कोशिशों के लिए धन्यवाद देता है। श्रीलंका 1996 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और पाकिस्तान दोनों की दिखाई गई एकजुटता को नहीं भूला है, जब वे कोलंबो में उस समय खेले थे जब दूसरे देश सुरक्षा चिंताओं के कारण नहीं खेले थे।"

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का संकेत दिया था। इसका कारण यह बताया गया था कि वह बांग्लादेश के समर्थन में ऐसा कर रहा है। बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत से अपने मैच श्रीलंका कराने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया।

Advertisement

जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की धमकी दी, तो आईसीसी ने इस पर सख़्त रुख अपनाया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका सरकार ने पाकिस्तान से अपना फैसला बदलने की अपील की।

इससे पहले पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का संकेत दिया था। इसका कारण यह बताया गया था कि वह बांग्लादेश के समर्थन में ऐसा कर रहा है। बांग्लादेश को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत से अपने मैच श्रीलंका कराने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान की टीम इस समय श्रीलंका में मौजूद है और वह ग्रुप ए का अपना दूसरा मुकाबला मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खेलेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार