T20 World Cup: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। रविवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। कैरेबियाई टीम से मिले 196 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। टीम इंडिया का यह टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी है।

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 173 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया था। इस मुकाबले से पहले यह टीम इंडिया का विश्व कप में सबसे बड़ा रन चेज भी था। हालांकि, संजू सैमसन की 97 रनों की नाबाद पारी के बूते कोलकाता में भारतीय टीम ने 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप का ओवरऑल तीसरा सबसे सफल रन चेज भी है।

Advertisement

196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा एक बार फिर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 10 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन भी 6 गेंदों में 10 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार बने। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव 18 और तिलक वर्मा 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हालांकि, संजू सैमसन एक छोर पर खड़े रहे और उन्होंने हार्दिक पांड्या (17 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 173 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया था। इस मुकाबले से पहले यह टीम इंडिया का विश्व कप में सबसे बड़ा रन चेज भी था। हालांकि, संजू सैमसन की 97 रनों की नाबाद पारी के बूते कोलकाता में भारतीय टीम ने 12 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए इतिहास रच दिया। यह टी20 वर्ल्ड कप का ओवरऑल तीसरा सबसे सफल रन चेज भी है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 195 रन लगाए। टीम की तरफ से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने 37 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार