T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में एक भारतीय बल्लेबाज अंतिम ओवरों में 16 गेंदों में 27 रनों की अहम पारी खेलता है। वो 27 रन मैच में टीम इंडिया के लिए वरदान साबित होते हैं और भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को महज 7 रनों से हराकर चैंपियन बनती है। दो साल बाद टी20 विश्व कप 2026 में भी हर बड़े और अहम मुकाबले में यह खिलाड़ी बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारतीय टीम का यह साइलेंट मैच विनर खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि शिवम दुबे हैं।

Advertisement

भारतीय टीम के लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भले ही शिवम दुबे के प्रदर्शन की ज्यादा चर्चा न हो रही हो, लेकिन इस विश्व कप में भी उनका योगदान बेहद अहम रहा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शिवम दुबे ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली। शिवम की यह पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। शिवम के दमदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम को 253 रनों के टोटल तक पहुंचाया। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में सिर्फ 7 रनों से हारी थी। शिवम की पारी ने मैच का नतीजा तय किया।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन के आउट होने के बाद ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी पवेलियन लौट गए थे। भारतीय टीम को अच्छे फिनिश की जरूरत थी और यह जिम्मेदारी भी शिवम दुबे ने ली। खिताबी मुकाबले में शिवम ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम 5 विकेट गंवाकर 255 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।

भारतीय टीम के लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भले ही शिवम दुबे के प्रदर्शन की ज्यादा चर्चा न हो रही हो, लेकिन इस विश्व कप में भी उनका योगदान बेहद अहम रहा। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शिवम दुबे ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली। शिवम की यह पारी मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। शिवम के दमदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम को 253 रनों के टोटल तक पहुंचाया। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल मुकाबले में सिर्फ 7 रनों से हारी थी। शिवम की पारी ने मैच का नतीजा तय किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

नीदरलैंड के खिलाफ टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वो शिवम दुबे ही थे, जिन्होंने 66 रनों की दमदार पारी खेलते हुए भारतीय टीम को 193 रनों के टोटल तक पहुंचा दिया था। टूर्नामेंट में खेले 9 मैचों में शिवम दुबे ने 169 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 235 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 5 विकेट भी चटकाए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार