T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाएगा, जिसे जीतकर दोनों टीमें फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेंगी।

Advertisement

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने यूएसए के विरुद्ध 29 रन से मैच जीता। इसके बाद नामीबिया को 93 रन से हराया। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच में 61 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद नीदरलैंड के विरुद्ध मुकाबला 17 रन से अपने नाम किया।

Advertisement

हालांकि, सुपर-8 में टीम इंडिया का आगाज निराशाजनक रहा, जहां उसे साउथ अफ्रीका ने 76 रन से शिकस्त दी। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा। अपने अंतिम सुपर-8 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया।

भारतीय टीम छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। दो बार टीम इंडिया का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हुआ है, जिसमें रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर है। साल 2022 में इंग्लैंड के विरुद्ध 10 विकेट से सेमीफाइनल मैच गंवाने के बाद भारत ने साल 2024 में इंग्लैंड को 68 रन से मात देकर हिसाब बराबर किया।

भारत और इंग्लैंड की पुरुष टीमों के बीच में अब तक 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 17 मैच अपने नाम किए। 12 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते। हाल के मुकाबलों में, भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 टी20 मुकाबलों में से नौ जीते हैं।

भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा। फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

Advertisement

भारत और इंग्लैंड की पुरुष टीमों के बीच में अब तक 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 17 मैच अपने नाम किए। 12 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते। हाल के मुकाबलों में, भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 टी20 मुकाबलों में से नौ जीते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार