T20 World Cup: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने टी 20 विश्व कप में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में भारत को जीत का प्रबल दावेदार बताया है।

Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम बाबर आजम की कप्तानी वाले पाकिस्तान के मुकाबले ज्यादा सशक्त नजर आती है। भारत ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था जबकि पाकिस्तान को सह मेजबान अमेरिका से रोमांचक सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

इस जबरदस्त मुकाबले में उतरते समय दोनों टीमों को नासाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच की अनिश्चित प्रकृति का सामना करना पड़ेगा जिसने अब तक टूर्नामेंट में टीमों के सामने मुश्किल चुनौती पेश की है।

हालांकि भारत ने इस मैदान पर दो मैच खेले हैं जबकि पाकिस्तान को पिच की प्रकृति का कोई अंदाजा नहीं है।

टूर्नामेंट के इस मैच के लिए उनकी भविष्यवाणी के बारे में पूछने पर अकरम ने भारत को जीत का दावेदार बताया लेकिन साथ ही कहा कि टी 20 मैच में परिणाम इधर-उधर हो सकता है।

अकरम ने इस मुकाबले से पहले स्टार स्पोर्ट्स वीडियो में कहा, 'यदि हम भारत की फॉर्म को देखें तो भारत एक बेहतर टीम नजर आती है। मैं भारत को जीत के लिए 60 फीसदी और पाकिस्तान को 40 फीसदी अंक देता हूं। लेकिन टी 20 में एक अच्छी पारी, एक अच्छा स्पैल और मैच बहुत जल्दी बदल सकता है।'

Advertisement

दूसरी तरफ अकरम के पूर्व टीम साथी और खतरनाक तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण के कारण उसका समर्थन किया है।

यूनुस ने कहा,''मेरा दिल पाकिस्तान का नाम लेता है लेकिन अब तक जो मैंने टूर्नामेंट में देखा है तो उस आधार पर न्यूयॉर्क की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल है। न्यूयॉर्क की पिच के कारण मुकाबला बराबरी का दिखाई देता है।

टी 20 विश्व कप के इतिहास में भारत को पाकिस्तान पर 6-1 की बढ़त हासिल है जिसे वह न्यूयॉर्क में 7-1 करना चाहेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार