ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को जिम्बाब्वे की भिड़ंत दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से होगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले सुपर-8 राउंड के इस मुकाबले की मेजबानी मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम करेगा।

Advertisement

जिम्बाब्वे का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में कमाल का रहा था। टीम ने पहले चरण में ही दो बड़े उलटफेर करते हुए सुपर-8 का टिकट कटाया है। जिम्बाब्वे ने पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया था। टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट टूर्नामेंट में लगातार रन बना रहे हैं।

Advertisement

बेनेट 3 मुकाबलों में अब तक 175 रन बना चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बेनेट ने 48 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं, कप्तान सिकंदर रजा बल्ले और गेंद दोनों से लगातार योगदान दे रहे हैं। गेंदबाजी में जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट निकाले हैं। 3 मैचों में ब्लेसिंग अब तक 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए अब तक इस विश्व कप में सब कुछ सही घटा है। बल्लेबाजी में कप्तान शाई होप और शिमरॉन हेटयमार का प्रदर्शन दमदार रहा है। होप 4 मैचों में 134 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 155 रन बना चुके हैं। वहीं, हेटमायर ने 159 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 मैचों में 134 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में कैरेबियाई टीम की तरफ से जेसन होल्डर और शमर जोसेफ टूर्नामेंट में 7-7 विकेट चटका चुके हैं।

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। हालांकि, शुरुआती ओवर में तेज गेंदबाजों को भी पिच से मदद मिलती है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस मैदान पर बॉल काफी घूमती हुई भी नजर आई है, जिसका फायदा स्पिन गेंदबाजों को मिला है। वानखेड़े में पहली पारी का औसतन स्कोर 172 रहा है। वहीं, दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 154 रन है।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए अब तक इस विश्व कप में सब कुछ सही घटा है। बल्लेबाजी में कप्तान शाई होप और शिमरॉन हेटयमार का प्रदर्शन दमदार रहा है। होप 4 मैचों में 134 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 155 रन बना चुके हैं। वहीं, हेटमायर ने 159 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 मैचों में 134 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में कैरेबियाई टीम की तरफ से जेसन होल्डर और शमर जोसेफ टूर्नामेंट में 7-7 विकेट चटका चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से कैरेबियाई टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार