ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे की भिड़ंत वेस्टइंडीज के साथ हो रही है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले कैरेबियाई टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों ने ही अपनी प्लेइंग इलेवन में एक-एक बदलाव किया है।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा, " हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। इतिहास को देखें तो, यह मैदान चेज करने के लिए ज्यादा अच्छा रहा है। हम अपने तेज गेंदबाजों को जल्दी बढ़त बनाने का मौका देना चाहते हैं। मसाकाद्जा की जगह पर रिचर्ड नगारवा को टीम में शामिल किया गया है। इस तरह के मशहूर मैदान पर चैंपियंस टीम के खिलाफ खेलना सम्मान की बात है।"

Advertisement

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के कप्तान ने कहा, "अगर हम टॉस जीतते तो हम भी शायद पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते। हमारा इस मैदान पर रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है, लेकिन हमें इस मैच में अच्छा खेल दिखाना होगा। टीम में शेफर्ड की वापसी हुई है, जबकि रोस्टन चेज को बाहर किया गया है।"

जिम्बाब्वे का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में कमाल का रहा था। सिकंदर रजा की कप्तानी में टीम ने पहले दौर में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराते हुए बड़ा उलटफेर किया था। बल्लेबाजी में ब्रायन बेनेट लगातार रन बना रहे हैं। 3 मुकाबलों में बेनेट अब तक 175 रन बना चुके हैं। श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 63 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, सिकंदर रजा बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे हैं।

गेंदबाजी में जिम्बाब्वे की तरफ से ब्लेसिंग मुजारबानी सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। 3 मैचों में ब्लेसिंग कुल 9 विकेट निकाल चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जिम्बाब्वे को अपने मुख्य तेज गेंदबाज से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए यह टूर्नामेंट अब तक कमाल का गुजरा है। शाई होप ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से खासा प्रभावित किया है। होप 4 मैचों में 155 रन बना चुके हैं। वहीं, हेटमायर ने 159 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 4 मैचों में 134 रन बनाए हैं। कैरेबियाई टीम की ओर से गेंदबाजी में हेसन होल्डर और शमर जोसेफ अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। होल्डर और जोसेफ ने 7-7 विकेट निकाले हैं। वहीं, स्पिन विभाग में गुडाकेश मोती बीच के ओवरों में रनों पर लगाम लगाने में सफल रहे हैं।

Advertisement

गेंदबाजी में जिम्बाब्वे की तरफ से ब्लेसिंग मुजारबानी सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। 3 मैचों में ब्लेसिंग कुल 9 विकेट निकाल चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जिम्बाब्वे को अपने मुख्य तेज गेंदबाज से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), ताशिंगा मुसेकीवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजराबानी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार